ट्रेन से नीचे गिरा युवक, शरीर के हुए कई टुकड़े - CG Sandesh

ट्रेन से नीचे गिरा युवक, शरीर के हुए कई टुकड़े

रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ बीआर ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक गेट के पास खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, इसी दौरान ट्रेन से गिर जाने के कारण ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गया और उसका शरीर क्षत विक्षत हो गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



परिजनों के अनुसार मृतक दीपक चौहान भूपदेवपुर से रायगढ़ आया था और बीआर से वापस भूपदेवपुर जा रहा था। ट्रेन में भीड़ थी और वह मोबाइल पर बात करते हुए डिब्बे के गेट के पास खड़ा हो गया, तभी अनियंत्रित होकर सोनिया नगर के मोदी पारा से लगे रेलवे ट्रेक में गिर पड़ा, जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में इंसान इतना लापरवाह हो गया है कि वह आने वाले खतरे को भी अनदेखा कर देता है और दीपक चौहान की तरह अपनी जान गंवा बैठता है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव विच्छेदन करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें