बागबाहरा : युवक-युवती ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत. - CG Sandesh

बागबाहरा : युवक-युवती ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत.

बागबाहरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में युवक-युवती के जहर सेवन करने से अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.    

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 नवम्बर को सुबह करीब 6:10 बजे कुमारी नेहा बघेल पिता मडूका बघेल उम्र 22 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया, जिसका सोहम अस्पताल महासमुन्द में ईलाज के दौरान मौत हो गई.

तथा 22 नवम्बर को 2:05 बजे सन्नीसिंह पिता मनोज सिंह उम्र 20 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. जिसकी सोहम अस्पताल महासमुन्द में ईलाज के दौरान मौत हो गयी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें