कॉलेज छात्रा की जहरीली पदार्थ के सेवन से मौत, मचा हड़कंप
फिंगेश्वर। कॉलेज छात्रा की जहर सेवन से संदिग्ध मौत, ग्राम देवगांव की कुसुम लता ध्रुव की हुई मौत. छात्रा की से गांव में मचा हड़कंप, छात्रा की मौत से गांव एक युवक पर उठ रहे है कई सवाल। शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में बीए सेकेंड ईयर की थी छात्रा मृतक। हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी गयी है पुलिस।मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवगांव निवासी कुसुम लता ध्रुव (20) शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह 9 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। फिर साढ़े 11 बजे घर लौट आई। इसके करीब आधे घंटे बाद फिर से कॉलेज जाने की बात कहते हुए घर से निकल गई। उसे गांव के ही एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था। युवक ने दोपहर करीब एक बजे छात्रा को फिंगेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर देख उसे महासमुंद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
बीएमओ पी कुसेदिया ने बताया कि युवती ने जहर का सेवन किया था। जहर उसके शरीर मे फैल चुका था। परिजनों को सूचना दी गई, फिर रेफर किया गया। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि युवती के मौत के बाद परिजनों ने सुबह गांव में बैठक रखी। थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।