चोरों ने ट्रांसपोर्टर के सूने मकान में बोला धावा, 12 लाख की ... - CG Sandesh

चोरों ने ट्रांसपोर्टर के सूने मकान में बोला धावा, 12 लाख की चोरी कर साथ ले गए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर

बिलासपुर। जिले में ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख रूपए कैश और साढ़े सात लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

राजकिशोरनगर के कल्याण बाग में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी (45) ट्रांसपोर्टर हैं। बीते शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वे परिवार के साथ रायपुर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। इधर, रविवार की सुबह वे रायपुर से भाटापारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए। फिर शाम करीब छह बजे वापस अपने घर कल्याण बाग पहुंचे। तब मकान का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे का लॉक टूटा हुआ था और आलमारी खुली थी। चोरों ने घर से पांच लाख रुपए नगद और साढ़े सात लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


ट्रांसपोर्टर ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस पीड़ित के घर पहुंची। इस दौरान कमरे में सामन बिखरे पड़े थे। पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद चोरी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टर ने अपने मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है। घर में चार कैमरे लगे हैं। उन्होंने कैमरे में चोरों के कैद होने की आशंका जताई और डीवीआर में रिकॉर्डिंग होने की बात कही। लेकिन, बदमाश अपने डीवीआर भी साथ ले गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें