कथावाचक देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने और जिंदा जलाने... - CG Sandesh

कथावाचक देवकीनंदन महाराज को मिली बम से उड़ाने और जिंदा जलाने की धमकी

उत्तरप्रदेश। मथुरा के कथावाचक देवकीनंदन महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें सऊदी अरब के नंबर से कॉल आई और दूसरी तरफ बात कर रहे शख्स ने उन्हें बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन महाराज ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

महाराष्ट्र के खारघर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज को सऊदी अरब से मोबाइल पर कॉल के माध्यम से भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बम से उड़ाकर मारने और चौक पर ज़िंदा जला देने की धमकी दी गई है। देवकी नंदन ठाकुर का ये भी आरोप है की फ़ोन पर धमकी देने वाले शख़्स ने मुसलमानों से दूर रहने की भी नसीहत दी है। उन्होनें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर देवेंद्र फडणवीस और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से एक्शन लेने की अपील की है।



देवकीनंदन को इस प्रकार की जान से मारने की धमकियां पूर्व में भी मिलती रही हैं। फ़िलहाल मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देवकी नंदन ठाकुर की एफ़आईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। और सुरक्षा में बढ़ा दी है। देवकी नंदन ठाकुर ने महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की पुलिस में हमारी सुरक्षा के मामले को गंभीरता से लिया है और कथा पंडाल की और मेरी सुरक्षा बढ़ा दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें