पिथौरा : ग्राम पंचायत उतेकेल के सचिव पर निजी भूमि में जबरन क... - CG Sandesh

पिथौरा : ग्राम पंचायत उतेकेल के सचिव पर निजी भूमि में जबरन कब्जा करने का आरोप

पिथौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतेकेल के एक पुस्तैनी पट्टा धारी तुलाराम यादव के जमीन पर गाँव के ही ग्राम पंचायत सचिव सत्यानंद द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके घर निर्माण करने की बात सामने आई है. इस पुरे मामले में पीड़ित ने तहसीलदार से ले करके मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तक लिखित शिकायत कर गुहार लगा चुका है. जिसके बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है.  
पीड़ित तुलाराम यादव द्वारा तहसील दार के पास शिकायत करने के बाद हल्का पटवारी राजेन्द्र डोंगरे के पास एक जांच प्रतिवेदन नोटिस भी जारी हुआ था. लेकिन हल्का पटवारी राजेन्द्र डोंगरे द्वारा एक माह बीत जाने के बाद भी तहसीलदार के नोटिस को संज्ञान में नहीं लिया है जिसके कारण कब्जाधारी के हौसले बुलंद हो गए है.

 
बताया गया की गाँव के 15 से 20  मजदूरों को साथ लेकर जबरन पीड़ित के भूमि पर मकान का निर्माण करवाया जा रहा है जो वर्तमान में लेंटर लेबल तक पहुच गया है. जिसके बाद पीड़ित ने पुनः पिथोरा तहसीलदार को गुहार लगाया तो तहसीलदार ने कहा की जब तक पटवारी का जांच प्रतिवेदन नहीं आ जाता तब तक मै कुछ नहीं कर सकता. जिसके बाद पटवारी को पीड़ित द्वारा बार बार संपर्क किया गया लेकिन शासकीय कार्य में व्यस्त बताकर उसे टाल दिया जा रहा है.

 
बताया गया की वर्तमान में पीड़ित के परिवार को बार बार सचिव सत्यानंद यादव द्वारा जान से मारने की धमकी व पीड़ित परिवार के महिलाओं अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना सांकरा में करायी है. मगर लिखित शिकायत के बावजूद शासन प्रसासन द्वारा कुछ भी कार्यवाही नहीं किया जा राहा है.
 
पीड़ित पक्ष द्वारा बताया गया की सचिव सत्यानंद यादव पिछले कई वर्षो अपने पैत्रिक गाँव में ही सरकारी कर्मचारी के रूप में 20 वर्षो से शासन चला रहा है. जिससे सचिव का हौसला और बुलंद हो गया है यह गाँव पिछड़े इलाके में होने के कारण जागरुक नहीं हो पाया है. कारण शासकीय एवं निजी जमीनों मे अवैध रूप और धडल्ले से सचिव द्वारा कब्जा किया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें