कोहरे के कारण बड़ा हादसा, आपस में टकराए 6 वाहन, एक की मौत - CG Sandesh

कोहरे के कारण बड़ा हादसा, आपस में टकराए 6 वाहन, एक की मौत

राजस्थान। सीकर में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे में 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में रोडवेज बस के कंडक्टर की मौत हो गई और 5 सवारी घायल हो गए। एक के बाद एक वाहनों के टकराने से 8 किमी का जाम लग गया।

हादसा फतेहपुर में देवास रोड पर मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। फतेहपुर में देवास रोड पर सुबह सरकारी कॉलेज के पास होटल से एक ट्रक सड़क की तरफ घूम रहा था। ट्रक के पीछे रोडवेज बस, उसके पीछे दो पिकअप, एक रोडवेज और एक कार चल रही थी। सड़क पर कोहरा छाने से थोड़ी दूरी पर देख पाना भी मुश्किल था। ऐसे में ट्रक के पीछे चल रही रोडवेज टकरा गई। टक्कर के बाद रोडवेज के रूकते ही पीछे चल रही दोनों पिकअप और एक कार आपस में टकरा गई।


सबसे आगे चल रहे ट्रक और रोडवेज की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बस कंडक्टर सांवरमल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर विजय सिंह बुरी तरह फंस गया था। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद ड्राइवर को बाहर निकाला। वहीं सवारी उस्मान अली निवासी उत्तर प्रदेश, निशा निवासी चूरू, प्रेम सिंह निवासी बीकानेर, राजेंद्र सिंह निवासी रामगढ़ घायल हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। करीब 8 किमी तक का जाम लग गया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें