दो सगे भाईयों ने मिलकर किये नाना की कुल्हाडी मारकर हत्या, दो... - CG Sandesh

दो सगे भाईयों ने मिलकर किये नाना की कुल्हाडी मारकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़।  थाना खरसिया अंतर्गत ग्राम “सोण्डका” में मकान विवाद को लेकर गांव के 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की उसके सगे दो नाती ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिये। दोनों आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों पर घटना के एक दिन पूर्व मृतक की बहू द्वारा थाना खरसिया में 25 दिसंबर को उनके घर घुसकर आरोपियों द्वारा मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। हत्या की सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। एक आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिये रात भर पुलिस दबिश देती रही, आज सुबह उसे भी गिरफ्तार किया गया।



घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया स्टाफ को सरगर्मी से आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया। एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के दिशा निर्देशन, मार्गदर्शन पर रातभर फरार आरोपी ओमप्रकाश डनसेना की पतासाजी की गई, सुबह मुखबिर द्वारा आरोपी के नावापारा रोड़ पर देखे जाने की सूचना पर आरोपी को तत्काल पुलिस टीम हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी रातभर खेत में छिपा होना और मकान विवाद को लेकर नाना गेंदलाल की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी – ओम प्रकाश डनसेना उर्फ गोलू पिता तेरस डनसेना 24 साल, कार्तिक उम्र 19 साल दोनों निवासी सोण्डका थाना खरसिया जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, डंडा, फावड़ा, गैस सिलेंडर तथा आरोपियों के घटना समय पहने कपड़े जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें