आग लगने से जिंदा जल गए मां और 4 बच्चे, मुआवजे का एलान - CG Sandesh

आग लगने से जिंदा जल गए मां और 4 बच्चे, मुआवजे का एलान

उत्तरप्रदेश। मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मड़ई में आग लगने से परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरा गांव सदमे में है।


शाहपुर गांव निवासी गुड़िया राजभर (32) का विवाह दोहरीघाट निवासी रमाशंकर के साथ हुआ था। करीब पांच वर्षं से गुड़िया अपने आठ, दस और 12 साल के तीन बच्चों और बहन की 14 साल की बेटी के साथ अपने मायके शाहपुर में ही मड़ई में रहती थीं। मंगलवार रात अचानक मड़ई में आग की लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा भी पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी।

गुड़िया राजभर, किशोरी उसकी बहन की बेटी तथा तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। कोपागंज एसओ ने बताया कि घटना में पांचों की मौत हो गई है।। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें