बागबाहरा : बिजली खम्भा में मारी ठोकर, मौत.  - CG Sandesh

बागबाहरा : बिजली खम्भा में मारी ठोकर, मौत.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम सुखरीडबरी तालाब पार में  बिजली खम्भा में ठोकर मारने से एक मोटरसायकल चालक की मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर 2022 के शाम 08.30 बजे लोकेश साहू पिता बसंत साहू उम्र 26 वर्ष गांव के प्रीतम साहू के किराना दूकान में काम करने के बाद अपने मोटर सायकल क्र. CG 06 G 2866 से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान वह तालाब पार के बिजली खम्भा में ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके सिर, नाक एवं शरीर में काफी गंभीर चोंटे आयी जिसे ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा लाये जहां डाक्टर द्वारा लोकेश मृत बताया गया.

पुलिस ने बताया की आरोपी मृतक चालक द्वारा स्वयं अपने मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्र CG 06 G 2866 को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे तालाब पार के बिजली खम्भा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से उसके सिर नाक एवं शरीर में काफी गंभीर चोटें आयी जिससे उसका मौत हो गया है.

मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें