पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट और सीने पर ब्लेड से किया वार ... - CG Sandesh

पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट और सीने पर ब्लेड से किया वार , लहूलुहान हालत में छोड़कर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में दिल-दहला देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट और सीने पर भी ब्लेड से वार कर दिया। लहुलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। गंभीर घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना गोसाईगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ हुई है। महिला की रविंद्र नाम के युवक से 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। महिला के मां नहीं बन पाने के कारण पति रविंद्र का उससे अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी बीते 8 महीने से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी।


25 दिसंबर क्रिसमस वाले दिन रविंद्र अपनी ससुराल गया और पत्नी को साथ लेकर लखनऊ वापस आ गया। घर आने के बाद उसने पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाएं। महिला का कहना है कि अचानक से पति को जाने क्या हुआ और उसने मेरे निजी अंग पर ब्लेड से वार कर दिया। साथ ही छाती पर भी कई बार ब्लेड मारी। हमले के बाद महिला लहुलुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर सास-ससुर कमरे में पहुंचे।

इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पति रविंद्र घर से भाग गया। सास-ससुर गंभीर हालत में बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनलालगंज थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरी जानकारी ली। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें