तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को कंगना ने बताया ‘हत्या’, PM MODI स... - CG Sandesh

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को कंगना ने बताया ‘हत्या’, PM MODI से की ये अपील

मुंबई :  टीवी सीरियल अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले ने एक बार फिर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। अदाकारा तुनिषा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अदाकारा तुनिषा शर्मा ने अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में जाकर खुदकुशी की थी। जिसके बाद शीजान खान भी शक के घेरे में है।


फिलहाल शीजान खान पर तुनिषा शर्मा की मां ने हत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद टीवी सीरियल स्टार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद से शीजान खान न्यायिक हिरासत में हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कंगना रनौत ने तुनिषा शर्मा की खुदकुशी को बताया ‘हत्या’

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा- ‘एक महिला प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक ​​कि क्लोज रिलेटिव की कमी को भी सहन कर सकती है। लेकिन वो इस बात का सामना कभी नहीं कर सकती कि उसकी लव स्टोरी में प्यार नहीं था। दूसरे इंसान के लिए उसका प्यार सिर्फ शोषण का आसान तरीका था। इसके अलावा कंगना ने तुनिशा की मौत को ‘हत्या’ कहा है। उन्होंने आगे लिखा- ऐसी स्थिति में जीने-मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उसने ये अकेले नहीं किया है, ये मर्डर है।’




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें