पूर्व CM के रोड शो के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत - CG Sandesh

पूर्व CM के रोड शो के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में मंगलवार को एक जनसभा का आयोजन किया गया था। बुधवार शाम जैसे ही नायडू का काफिला इलाके से गुजर रहा था, नेता की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी इस दौरान ही यह हादसा हुआ। कई लोग खुली जल निकासी वाली नहर में गिर गए जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई।


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चंद्रबाबू नायडू ने घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम को रोक दिया और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

गौरतलब है कि तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख राज्य भर में कई बैठकें कर रहे हैं, राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में टीडीपी को जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें