पिथौरा : मोटर सायकल की ठोकर से पहुंचा अस्पताल. - CG Sandesh

पिथौरा : मोटर सायकल की ठोकर से पहुंचा अस्पताल.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपथरा में एक मोटर सायकल चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को ठोकर मार दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

अश्वनी विशाल ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे उसका भाई हेमसागर विशाल हाथ पैर धोकर पैदल घर जा रहा था उसी समय ग्राम टोंगोपथरा का गौरीशंकर अपने मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया जिससे उसके भाई के सिर में गंभीर चोंट आयी है तथा उसे रायपुर में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौरीशंकर के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें