आज से शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया , सहायक शिक्षकों को ... - CG Sandesh

आज से शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया , सहायक शिक्षकों को नए साल में मिलेगी बड़ी सौगात

अंबिकापुर:  लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सहायक शिक्षकों को जल्द ही नए साल की सौगात मिलने वाली है। दरअसल शिक्षा विभाग आज से सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू करेगी, जिसके बाद 31 दिसंबर को पदोन्नति की सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले 4 बार सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग निरस्त की जा चुकी है


मिली जानकारी के अनुसार जिले में तैनात 800 से ज्यादा सहायक शिक्षकों को पदोन्नत किया जाना है, लेकिन काउंसलिंग निरस्त होने के चलते पदोन्नति अटकी हुई है। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग करने का फैसला कर लिया है और आज से काउंसलिंग शुरू होगी।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी ​निर्देश के अनुसार सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 29 और 30 दिसंबर को किया जाएगा, जिसके बाद 31 दिसम्बर पदोन्नत सहायक शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी। यानि नए साल में सहायक शिक्षकों को बड़ी सौगात मिल सकती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें