महिला के साथ हैवानियत… बेरहमी से हत्या कर सिर और ब्रेस्ट काट... - CG Sandesh

महिला के साथ हैवानियत… बेरहमी से हत्या कर सिर और ब्रेस्ट काटा, उधेड़ दी चमड़ी

पाकिस्तान। सिंझोरो शहर में महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां 40 साल की एक हिंदू महिला की हत्या कर दी गई। हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ”40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन काट दिए गए।” पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता ने कहा कि पीड़िता के शरीर और चेहरे से चमड़ी उतारी गई थी। महिला के चार बच्चे हैं। महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रुप में हुई है, जो सिंध की सिंझोरो की रहने वाली हैं।



कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट में कहा, “दया भेल नामक 40 वर्षीय विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और दरिंदों ने पूरे सिर का मांस निकाल दिया था। आज उसके गांव का दौरा किया। वहां से पुलिस टीमें पहुंची हैं।”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें