BREAKING : 52 पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्त... - CG Sandesh

BREAKING : 52 पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा , कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका!

उत्तर प्रदेश : बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारियों समेत 52 लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सी बी मिश्रा ने कहा कि उनके सहित कांग्रेस के 52 पदाधिकारियों ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता व अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिला सचिव द्वय रंजीत पाठक व रजनी कांत तिवारी, पार्टी के मुरली छपरा ब्लाक के अध्यक्ष डा विश्वकर्मा शर्मा, बैरिया के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद हमने दस साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में समर्पित व निष्ठावान लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।


 मिश्रा ने दावा किया कि हमने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी तक अपनी बात को रखा, लेकिन हमारी बातों को लगातार अनसुना किया गया। ऐसी स्थिति में त्यागपत्र देने का फैसला लिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि लोकतंत्र में किसी को कोई कदम उठाने से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के त्यागपत्र दे देने से दल की स्थिति पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें