पिथौरा व बागबाहरा पुलिस ने सटृटा पट्टी खिलाने वालों को पकड़ा. - CG Sandesh

पिथौरा व बागबाहरा पुलिस ने सटृटा पट्टी खिलाने वालों को पकड़ा.

पिथौरा व बागबाहरा पुलिस ने 30 दिसंबर को 2 सटृटा पट्टी खिलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए धारा 4 क सट्टा एक्ट की कार्यवाही की है.

इसमें बागड़पारा, पिथौरा में आरोपी त्रिलोक सिंह आजमानी पिता स्व. सेवासिंग उम्र 54 साल, को उसके घर के सामने, अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सटृटा पट्टी नामक जुआ लिखते मिलने पर उसके कब्जे से नगदी रकम 900 रू. एवं 02 नग सटृटा पट्टी व डाट पेन को जप्त किया गया.

रेल्वे अंडर ब्रिज बागबाहरा में राकेश सोनवानी पिता बबला सोनवानी उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 11 को अपने पान ठेला में अवैध रूप से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर सटृटा पट्टी नामक जुआ लिखते मिलने पर उसके कब्जे से नगदी रकम 1220 रू. एवं 02 नग सटृटा पट्टी व डाट पेन को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें