घर पर चला बुलडोजर , आतंकवादी के खिलाफ कार्रवाई - CG Sandesh

घर पर चला बुलडोजर , आतंकवादी के खिलाफ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहलगाम के लेवार गांव में स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को एक आतंकी के घर के कुछ हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। आतंकी आमिर खान हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर बताया जा रहा है।


रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि गुलाम नबी खान ऊर्फ आमिर खान हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर है। 90 के दशक में वह सीमा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर चला गया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की संयुक्त अभियान टीम ने अनंतनाग जिले के लेवार गांव में एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अभियान चलाया। एक बुलडोजर ने हिजबुल कमांडर आमिर खान के घर की दीवार को ध्वस्त कर दिया। यह दीवार सरकारी जमीन अतिक्रमन कर बनाई गई थी। अधिकारियों ने कहा कि घाटी को आतंक मुक्त बनाने और सरकार में लोगों का विश्वास जगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें