बागबाहरा : घर के गेट से ट्रेक्टर हटाने कहा तो परिवार से गाली... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के गेट से ट्रेक्टर हटाने कहा तो परिवार से गाली गलौच करते हुए दी जान से मारने की धमकी.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में ट्रेक्टर हटाने की बात कहने पर एक व्यक्ति ने पुरे परिवार से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

विभोर इफ्राइम ने पुलिस को बताया कि 14 दिसंबर के करीब 18:30 बजे वह किराना सामान लेने बागबाहरा बाजार गया हुआ था, तभी करीबन शाम 7:00 बजे उसके मोबाईल नम्बर से किशन राजपूत के द्वारा फोन कर ट्रेक्टर को अपने घर के गेट से हटाने की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच किया.

इसके पहले किशन विभोर के परिवार के माता, पत्नी एवं बच्चो को भी मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर चूका था, इसके कुछ देर बाद जब विभोर सामान लेकर घर आया तो किशन राजपूत के द्वारा मुझे भी मेरे घर के सामने मां बहन की अश्लील गाली गलौच किया. और उसके बाद किशन राजपूत को समझाने पर भी नही माना और ट्रेक्टर को विभोर के घर के सामने से नही हटाया और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते वहां से चला गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशन राजपूत के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध पर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें