बेटी को विदा कराने गया था पिता, शाम को लाश लेकर आया, ससुराल ... - CG Sandesh

बेटी को विदा कराने गया था पिता, शाम को लाश लेकर आया, ससुराल वालों पर लगाया आरोप

उत्तरप्रदेश। उन्नाव जिले में एक शादीशुदा महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का आरोप है कि पहले भी बेटी के साथ मीरपीट हुई थी, पुलिस को भी सूचना दी गई थी। लेकिन तब मामला रफा-दफा हो गया था। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।



मामला उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र रमदेईखेड़ा मोहल्ले का है। उदय भान अवस्थी ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी साल 2017 में सिविल लाइन मोहल्ला निवासी सौरभ के साथ की थी। प्रियंका के पिता का आरोप है कि, बेटी को लेने के लिए अपने लड़के साथ उसके घर गए थे। लेकिन ससुराल वालों ने उसे ले जाने नहीं दिया। दोपहर बाद जब हम लोग चले आए तो बेटी के साथ मारपीट की और उसे जहर दे दिया। बेटी की तबीयत जब खराब हुई तो ससुराल वाले पहले फरार हो गए इसके बाद फोन कर बताया कि, प्रियंका ने जहर खा लिया है।

पिता ने कहा, ‘जानकारी मिलने के बाद जैसे ही हम पहुंचे तो देखा की वो घर में तड़प रही है। बेहोशी की हालत में उसे कब्बाखेड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’ प्रियंका की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों का भी बयान लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें