जीजा को डंडे से पीट-पीटकर साले ने उतारा मौत के घाट - CG Sandesh

जीजा को डंडे से पीट-पीटकर साले ने उतारा मौत के घाट

गरियाबंद \ जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्री से बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है 31 दिसम्बर की रात साला और जीजा दोनो ने पहले शराब पीया और शराब के नशे में दोनो के बीच विवाद होने लगा विवाद झगड़ा में बदल गया और देखते ही देखते बच्चे के सामने ही साला ने अपने जीजा पर डंडे से ताबड़तोड हमला कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही जीजा की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया ,



मैनपुर पुलिस आज रविवार को मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव का पोस्टमार्डम करवाकर शव परिजनो को सौप दिया और मामले में कार्यवाही किया जा रहा है। मैनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर से 11 किमी दूर ग्राम पथर्री निवासी तिहारूराम सोरी पिता मंगलुराम सोरी उम्र 28 वर्ष अपने साला पंचूराम के साथ 31 दिसम्बर की रात को शराब पीकर आपस में झगड़ने लगे और गुस्से में आरोपी पंचूराम ने अपने जीजा तिहारूराम सोरी के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे तिहारूराम के गले के नीचे डंडे का जबरदस्त वार लगने से मौके पर ही मौत हो गई इस दौरान तिहारूराम के नाबालिक पुत्र भी मौके पर उपस्थित था, घटना की पुष्टि थाना प्रभारी सचिन गुमास्ता ने किया है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें