ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल, हेल्पलाइन न... - CG Sandesh

ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

राजस्थान में पाली जिले के बोमादडा गांव के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे बड़ा रेल हादसा( rail accident) हो गया। यहा सुफरफास्ट ट्रेन पटरी( superfast) से उतर गई। ट्रेन के 3 डिब्बे पलट गए, जबकि 11 डिब्बे पटरी से उतर गए।

जानकारी के मुताबिक रात 2 बजकर 48 मिनट पर मारवाड़ जंक्शन पहुंची थी। यहां से 3 बजकर 9 मिनट पर पाली के लिए रवाना हुई, इसी बीच बोमादरा गांव के निकट हादसा हो गया। ट्रेन के एस3 से एस5 डिब्बे पूरी तरह पलट गए। हादसे के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। हादसे में घायल( injured) हुए यात्रियों में एक महिला गंभीर बताई जा रही है, उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस हादसे में अब तक 24 यात्री घायल हुए हैं, इसमें चार स्काउट स्टूडेंट( student) शामिल हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर( helpline number) की जारी




रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। इसमें जोधपुर के लिए लोग 0291-2654979 (1072), 0291-2654993, 0291-2624125, 0291-2431646 पर संपर्क कर सकते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें