ऑटो पलटी, 6 की हालत गंभीर, शराब के नशे में था चालक - CG Sandesh

ऑटो पलटी, 6 की हालत गंभीर, शराब के नशे में था चालक

हमीरपुर:  हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर सोमवार को फिर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक ने बताया, ऑटो चालक शराब के नशे में था। वो अनियंत्रित गति से ऑटो चला रहा था। नेशनल हाईवे या किसी भी हाईवे पर 3 सीटर ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा चलाने के लिए परिवहन विभाग परमिट नहीं देता है। इसके बावजूद भी 3 सीटर वाहन चालक हाईवे पर फर्राटा भरते हैं। जिस पर कई बार परिवहन विभाग ने नकेल कसने की कोशिश की है। कुछ दिन बाद एक बार फिर यह डग्गामार वाहन चालक हाईवे पर फर्राटा भरने लगतेहै


आरएमएल के डाक्टरों ने रक्तदान कर मनाया नववर्ष हादसों को दावत देते हुए खुद भी हादसे का शिकार होते हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में एक अनियंत्रित थ्री सीटर ऑटो रिक्शा हादसे का शिकार हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। जो घायल हुए हैं। घायलों में 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल यात्री सुषमा, राजेश और जुगला ने बताया, वह लोग बिदोखरा के रहने वाले हैं। सुमेरपुर से बिदोखर के लिए निकले थे। तभी हिंदुस्तान यूनिलीवर के सामने ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायलों ने यह भी बताया की ड्राइवर शराब के नशे में था। अनियंत्रित गति से ऑटो चला रहा था। गनीमत यह रही की सामने से आ रहे ट्रक ने हमें बचा लिया। वरना कोई अनहोनी हो सकती थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें