ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, तीन गि... - CG Sandesh

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग मैच सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बारे में मुजफ्फरनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान वसीम, शमीम और गुलफाम के रूप में हुई है। इनके पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक टीवी स्क्रीन, सेटअप बॉक्स, एक कैलकुलेटर, एक नोटबुक, तीन पेन और 23750 नकदी जब्त की गई।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल कुमार ने कहा कि बुढ़ाना थाने के क्षेत्र में एक ऑनलाइन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीग मैच सट्टा खेलने और चलाने के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी।


इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर बुढ़ाना कस्बा के मौहल्ला पछाला इलाके में छापेमारी की, जहां तीन लोग ऑस्ट्रेलियाई बिग बैस क्रिकेट लीग मैच में सट्टा खेलते हुए पाए गए।

पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया और वसीम, शमीम और गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जांच की जा रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें