हाईवा की टक्कर से एक्टिवा सवार अधेड़ पहिए के नीचे दबा, जैक ल... - CG Sandesh

हाईवा की टक्कर से एक्टिवा सवार अधेड़ पहिए के नीचे दबा, जैक लगाकर निकालना पड़ा शव

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार हाईवा ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी, हादसे में एक्टिवा सवार अधेड़ हाइवा के पहिए के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए पहिया उठाने के लिए जैक लगाना पड़ा। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम शिवरीनारायण तरफ से हाईवा का चालक रेत भरकर बिलासपुर तरफ जा रहा था। वहीं, एक्टिवा में जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र के सोनसरी निवासी भोला राठौर (50) बिलासपुर से मस्तूरी होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे मस्तूरी के किरारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे हाईवा ने उनकी एक्टिवा को ठोकर मार दिया। इस हादसे में एक्टिवा हाईवा के नीचे आकर फंस गई। भोलाराम पहिए के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा छोड़कर भाग गया। उस समय वाहन के पहिए में शव दबा हुआ था। आसपास के लोगों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने हाईवा के सामने पहिए के नीचे दबे शव को निकालने के लिए जैक लगाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजन को भी इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें