85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं, 1500 कि.ग्रा. लाहन जब्त - CG Sandesh

85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं, 1500 कि.ग्रा. लाहन जब्त

गरियाबंद - जिले के आबकारी अमला द्वारा छापामारी कार्यवाही कर 85 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा. लाहन जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंटोरा निवासी तोमेश्वर पिता सुध्दुराम और मिलन सोरी पिता आंनद राम मकान से लगे बाड़ी की तलाशी ली जाने पर आरोपी के कब्जे से 20-20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूध्द आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार पंटोरा के जंगल (डोंगरी पहाड़ के नीचे) से 45 बल्क लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा लाहन, चार चढ़ी बट्ठी एवं महुआ शराब निर्माण सामग्री बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। 



उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में 13 जनवरी 2023 तक जेल भेजा गया है। छापामारी के कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक विजयेन्द्र कुमार व आबकारी आरक्षक रविन्द्र कुमार चौधरी, पीताम्बर चौधरी, सैनिक पद्मन साहू, मिथलेश सिन्हा, महिला सैनिक हेमबाई साहू, कामिनी सोनी, शैलेन्द्र कुमार कश्यप, गोवर्धन सिन्हा और कुलेश्वर निषाद का योगदान रहा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें