झगड़ा होने पर बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी, पति ने फांस... - CG Sandesh

झगड़ा होने पर बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे नाराज पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायका चली गई। इधर, पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी युवक ने घर में सुसाइड कर लिया।

ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाले नीतिश भारद्वाज (30) खेती का काम करता था। उसे शराब की लत थी। मंगलवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने भाई को कॉल कर बुलाया फिर वह अपने बच्चों को लेकर भाई के साथ मल्हार स्थित मायके चली गई। नीतिश घर में अकेला रह गया।



बुधवार की सुबह तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं दी। तब पड़ोसी उसके मकान के पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली। इसके बाद गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलवाया। परिजनों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गई। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा गया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें