पिथौरा: हाइवे किनारे लगे ट्रांसफार्मर से क्वाइल और ट्रांसफार्मर तेल की चोरी
दिन-ब-दिन चोरों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच रहे हैं. बसना ब्लाक के ग्राम भंवरपुर, धानापाली, ख्वासपाली ग्रामों के ट्रांसफार्मर के कोयलों और उसके आयल पर निशाना लगाने के बाद अब पिथौरा ब्लॉक में भी चोरों का तांडव मचा रखा है.
इसी क्रम में टेका डोंगरीपाली गोपालपुर मोड़ के पास स्थित हरिओम राइस मिल के सामने वाले ट्रांसफार्मर को बीती रात चोरों ने फिर धावा बोलकर उस ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी कर लिए साथ ही साथ उसे उठाकर पटक भी दिया. जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में विद्युत बाधित हो गया है सुबह जब ग्रामीणों ने अपने काम के लिए घर से निकले तब उन्हें सड़क किनारे ट्रांसफार्मर टूटे-फूटे हालात में दिखाई दिया.
जिसे देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इस मामले की जानकारी पुलिस को और बिजली विभाग को तत्काल दी गयी. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.
ज्ञात हो कि बसना सांकरा पिथौरा अंचल में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और रात जैसे अंधेरी होते जा रही है इन चोरों का आवाजाही दिनों दिन बढ़ते जा रही है पिथौरा वनांचल क्षेत्र होने के कारण असामाजिक तत्वों का आवाजाही बहुत अधिक दिखाई दे रही है.