पिथौरा : शिवलिंग का दर्शन कर लौटते समय विपरित दिशा से आ रही ... - CG Sandesh

पिथौरा : शिवलिंग का दर्शन कर लौटते समय विपरित दिशा से आ रही मोटरसायकल ने मारी ठोकर.

किशनपुर से शिवलिंग का दर्शन कर लौटते समय दो बाइक सवार विपरित दिशा से आ रही एक बाइक से टकरा गए जिसके बाद उन्हें चोट आने पर डायल 112 की सहायता से अस्पताल ले जाना पड़ा.    

ताम्रध्वज साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने बुआ के लड़का मुरलीधर साहू के साथ 1 जनवरी को 10:00 बजे मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG 04 KS 7871 में किशनपुर शिवलिंग दर्शन करने गया था. जहाँ से वापस आते समय लगभग शाम 5:00 बजे लक्ष्मीपुर जंगल प्लाट पटेल किराना दुकान के सामने विपरित दिशा से आ रहे मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG 06 A 5384 का चालक मुकेश पटेल के द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर उन्हें एक्सीडेंट कर दिया जिससे मुरलीधर साहू के नाक में चोंट लगा और डायल 112 द्वारा लाकर शासकीय अस्पताल पिथौरा उसे भर्ती किये जहाँ से उसे जिला अस्पताल महासमुन्द रिफर किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें