जांजगीर चाम्पा : 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा : मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम राहौद निवासी रविन्द्र सिंह रत्नाकर अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ रविन्द्र सिंह रत्नाकर उम्र 28 वर्ष निवासी राहौद चर्च के पास के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपी रविन्द्र सिंह रत्नाकर उम्र 28 वर्ष निवासी राहौद चर्च के पास के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.01.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे प्र.आर. दिनेश कांत सिंह, आर. आनंद साण्डे, आर. उमेश कश्यप एवं महिला आरक्षक प्रेमा जांगडे का सराहनीय योगदान रहा।
अन्य सम्बंधित खबरें