सड़क हादसे में घायल छात्रा पहुंची कोमा में, इलाज के लिए पुलि... - CG Sandesh

सड़क हादसे में घायल छात्रा पहुंची कोमा में, इलाज के लिए पुलिस देगी एक दिन का वेतन

उत्तरप्रदेश। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को एक दिन का वेतन देने का ऐलान किया है। छात्रा 31 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ ग्रेटर नोएडा में सर्विस रोड से अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी और कार सवार वहां से फरार हो गया। इस हादसे में तीनों स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए।


दरअसल, 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे बिहार के पटना की रहने वाली स्वीटी, मणिपुर का रहने वाला छात्र अजनबा और अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली छात्रा हरसोनी डोडा सर्विस रोड से अपने घर के लिए निकले थे। वो जैसे ही अल्फा 2 बस स्टैंड से सेक्टर डेल्टा के लिए निकले, एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने उन्हें रौंद दिया। कार ड्राइवर कार के साथ वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

इसमें से दो स्टूडेंट की हालत सामान्य है वहीं बीटेक की छात्रा स्वीटी की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया और अब जानकारी के मुताबिक वो कोमा में चली गई है। छात्रा के इलाज के लिए गौतमबुद्ध नगर के तहत आने वाले सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे। पुलिस द्वारा दी जाने वाली ये राशि 10 लाख रुपये के करीब होगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें