बसना विधानसभा के किशनपुर में शिवलिंग को देखने देश के कोने-को... - CG Sandesh

बसना विधानसभा के किशनपुर में शिवलिंग को देखने देश के कोने-कोने से रोजाना पहुँच रहे हजारों श्रद्धालु, खेत के मालिक ने बताया यहाँ का चमत्कार

पिथौरा ब्लाक के ग्राम किशनपुर में अब देश के कोने-कोने से लोग पहुँच रहे हैं. इसकी वजह यहाँ एक शिवलिंग बताई जाती है, जिसे दर्शन करने आसपास सहित अब देश के दूर दराज से लोग पहुँचने लगे हैं. इस शिवलिंग के दर्शन करने ना केवल आम लोग, बल्कि क्षेत्र के बड़े राजनेता और समाजसेवी भी पहुँच रहे हैं.

शिवलिंग की चर्चा तेजी से फैलने के बाद यहाँ नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू भी पहुँच चुके हैं. यहाँ मंदिर के निर्माण के लिए संपत अग्रवाल ने 1 लाख 11 हजार रुपये देने की घोषणा है, तो पुरंदर मिश्रा ने भी यहाँ 1 लाख 21 हजार देने की बात कही है.

ग्राम किशनपुर बसना विधानसभा में स्थित हैं, जिसकी दुरी सांकरा के करीब ग्राम बल्दीडीह नेशनल हाइवे से 13 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं. बल्दीडीह के मार्ग से जाने पर ग्राम किशनपुर से 2 किलोमीटर पहले एक खेत में यह शिवलिंग स्थित हैं, वहीँ पिथौरा के नेशनल हाइवे 53 से कसडोल जाने वाले मार्ग पर से भी यहाँ होकर पहुंचा जा सकता हैं.

इसके पहले ग्राम किशनपुर वर्ष 2018 में नर्स योगमाया साहू सहित उसके पुरे परिवार की निर्मम हत्या को लेकर चर्चा में आया था. जिसके बाद शिवलिंग को लेकर यह गाँव देश के कोने-कोने में प्रशिद्ध हो रहा है. महज पांच माह में ही किशनपुर के इस खेत की स्थिति बदल चुकी है, जहाँ कभी खेती की जाती थी अब वहां चारों तरफ से लोग आकर अपनी दुकाने लगा चुके हैं. रोज यहाँ हजारों की तादात में लोगों के आगमन से लोगों को यहाँ रोजगार भी मिलने लगा है.

किशनपुर में शिवलिंग के समीप जो मिट्टी मौजूद है उसे लोग चमत्कारिक बता रहे हैं, दूर-दराज मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान से भी लोग आकर यहाँ से 1 से 2 किलो मिटटी प्लास्टिक में भरकर ले जा रहे हैं. लोग यहाँ आस्था और श्रद्धा और पुरे विश्वास से आ रहे हैं. जिसका अंदाजा यहाँ भीड़ देखकर लगाया जा सकता है. साथ ही यहाँ आने वाले लोगों का यह भी कहना है कि यहाँ आने के बाद उनकी मुराद भी पूरी हो रही है.

नीचे आप विडियो में किशनपुर शिवलिग को देख पाएंगे, जिनके खेत में यह शिवलिंग प्रकट होना बताया जा रहा है, उनसे हमने चर्चा की और जाना की कैसे अचानक एक खेत में पूजा पाठ शुरू हो गयी और इसकी प्रशिधि देशभर में फैल गयी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें