भीषण आग से  15 साल की बच्ची की मौत - CG Sandesh

भीषण आग से 15 साल की बच्ची की मौत

गुजरात के अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में आग से बड़ा हादसा हुआ है। इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग में एक लड़की की मौत हो गई है। जबकि कई लोग फंसे हुए हैं। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू की कोशिशें लगातार जारी हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है।


इलाज के दौरान 15 की साल की बच्ची की मौत

अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग फौरन मौके पर रवाना हुआ। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल की टीम ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से 15 साल की एक लड़की को रेस्क्यू किया। आग में झुलसी हुई बच्ची को 108 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें