पिथौरा : छेरछेरा माँगने गए व्यक्ति से हुई मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : छेरछेरा माँगने गए व्यक्ति से हुई मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपथरा में एक व्यक्ति से बेवजह मारपीट कर अश्लील गाली गलौच देने के लिए मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थी हरीश पटेल ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी के 12:00 उसका छोटा भाई चंद्रकान्त पटेल ग्राम डूमरपाली छेरछेरा मांगने गया था, तब उनके गांव का धनेश यादव उसके भाई को बेवजह गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया, उसी बात को लेकर दोपहर लगभग 02:00 बजे मोहन घर के सामने हरीश ने धनेश यादव को पूछा कि मेरे भाई को क्यों मारपीट किया है तो उतने में धनेश अपने भाई महेश यादव को बुलाया और दोनों भाई हरीश के साथ मां बहन की गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये, तथा जान से मारने की धमकी दिये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें