गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर ने जारी किया आदेश : अत्यधिक ... - CG Sandesh

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर ने जारी किया आदेश : अत्यधिक ठंड के कारण दो पालियों में संचालित होंगे स्कूल

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली (वरिष्ठ कक्षा) का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.15 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक तथा द्वितीय पाली (कनिष्ठ कक्षा) सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 9.15 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होगा। 

इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 10.15 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को 10.15 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें