जांजगीर चांपा : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलि... - CG Sandesh

जांजगीर चांपा : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांजगीर चांपा : थाना प्रभारी अकलतरा को मुखबीर से सुचना मिला कि दो संदिग्ध लड़के कोटमीसोनार रेल्वे स्टेशन के आसपास मोटर सायकिल चोरी करने के फिराक में घुम रहे है, जिस पर तत्काल अकलतरा पुलिस स्टाफ एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप देवदत्त एवं कृष्ण कुमार निवासी जयरामनगर जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया गया एक दो माह पूर्व सब्जी मंडी अकलतरा के पास से एक जुपिटर स्कूटी और एक tvs राइडर मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दोनों मोटर साइकिल बरामद किया गया । जो थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 522/22 तथा 558/22 धारा 379 भादवि से संबंधित होना पाया गया।


आरोपी संदीप देवदत्त उम्र 24 वर्ष एवं कृष्ण कुमार उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी आदर्श नगर जयरामनगर थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

चोरी की मोटरसाइकिल के आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि ओमप्रकाश कुर्रे, सउनि अरूण सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रशांत चंद्रा, मनभावन पटेल एवं टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें