चोरी करने वाले 4 शातिर आरोपियों गिरफ्तार...कब्जे से घरेलू सा... - CG Sandesh

चोरी करने वाले 4 शातिर आरोपियों गिरफ्तार...कब्जे से घरेलू सामान जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में चोरी करने वाले 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत एक मोटरसाइकिल एवं सूने मकान का ताला तोडकर घरेलू सामान चोरी किया गया था. दोनों वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 


वही कब्जे से एक मोटरसाइकिल और चोरी के अन्य सामान बरामद की गई है. आरोपियों के नाम 01. शुभम साहू ऊर्फ गोलु पिता हरीशचंद साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कोलिहा थाना भाटापारा ग्रामीण 02. राकेश यादव पिता विश्राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मुढीपार थाना भाटापारा ग्रामीण 03. राहुल ध्रुव पिता समारू ध्रुव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मुढीपार थाना भाटापारा ग्रामीण 04. लोकनाथ विश्वकर्मा पिता हरिराम विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुढीपार थाना भाटापारा ग्रामीण




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें