पिथौरा ब्रेकिंग:मेमरा और टेका के बीच मे भारी वाहन के चपेट मे... - CG Sandesh

पिथौरा ब्रेकिंग:मेमरा और टेका के बीच मे भारी वाहन के चपेट में आने से दुधारी गाय की मौत, अभी की घटना

राष्ट्रीय राजमार्ग NH 53 में महासमुंद से सरायपाली के मध्य कई गांव में सुरक्षा के लिए डिवाइडर और सर्विस मार्ग का निर्माण किया गया है. और साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगाया गया है. ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके, लेकिन फोरलेन डिवाइडर के मध्य हरियाली होने के कारण पालतु मवेशी हरी-हरी घास को चरने के लिए डिवाइडर के मध्य पहुंच जाते हैं और डिवाइडर से किसी भी समय नीचे उतरने की कोशिश में वाहनों के संपर्क में आकर अकाल मृत्यु के गाल में फँस रहे हैं.

ऐसा नहीं है कि सिर्फ मवेशी ही इन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है. इससे पहले कई मोटरसाइकिल वाहन चालक भी मवेशियों के संपर्क में आकर दुर्घटनाओं का शिकार हो गए हैं.

ऐसा ही मामला आज पिथौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत टेका और मेमरा के मध्य एक किसान का पालतु मवेशी डिवाइडर से नीचे उतरते वक्त ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटना पर ही मृत्यु को प्राप्त कर लिया.

पालतु मवेशी जब बड़े- बड़े ट्रक और ट्रेलरों के बीच आ जाते है तो, वाहन चालक उन्हें ठोक कर चले जाते है. लेकिन दो पहिया वाहन चालक के संपर्क में आते ही पालतु मवेशी के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी गंभीर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है और कई बार वाहन चालकों का पालतु मवेशी के चपेट में आकर मौत भी हो जाती है.

महासमुंद से सराईपाली के मध्य कई गांव में किसान पालतु मवेशी को बिना देखरेख के छोड़ देते हैं जिससे पालतू मवेशियों डिवाइडर के बीच पहुंच जाते है. ग्राम पंचायत सांकरा, टेका, मेमरा, बसना के फोरलेन में अक्सर पालतु मवेशी को डिवाइडर के मध्य चढ़ते या तो पार होते देखा जा सकता है. रात को भारी ज्यादा तादाद में मुख्य मार्गो के बीच पालतु मवेशी खड़े रहते है. मालिको को भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि दुर्घटना से वाहन चालक और पालतु मवेशी को बचाया जा सके.


इस समस्त घटना की जानकारी बलडीडीह निवासी दुपहिया सवार अक्षय बारीक़ ने सोशल मिडिया एक्टिविस्ट रूपानन्द साव को दी.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें