आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि... - CG Sandesh

आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा :  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार- चार रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम सोनादुला के शिवकुमारी खैरवार की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पति संतोष कुमार , ग्राम सोरमाल के फिरतूराम टंडन के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि कुंवारिन बाई 

,तहसील पामगढ़ के ग्राम मेंहदी के खम्हन मलहोत्रा के आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र बसंत कुमार ,ग्राम लोहर्सी के अंमृत लाल साहू के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके भाई रविन्द्र कुमार, ग्राम कोसा के श्री रामाधार केंवट के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि ईतवारा बाई , ग्राम इंदिरा नगर पामगढ़ के जयसिंह नट के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि निर्मला नट, ग्राम लगरा की सरोज राज की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति मनोज राज को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें