पिथौरा : ढांक टोल नाका के आगे ट्रक की ठोकर से मोटर सायकल चाल... - CG Sandesh

पिथौरा : ढांक टोल नाका के आगे ट्रक की ठोकर से मोटर सायकल चालक की हुई मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत ढांक टोल नाका के आगे ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.  

पुलिस ने बताया कि  8 जनवरी 2023 को तुलसीराम ध्रुव ग्राम भावा में मेहमान गया था, जहाँ से 9 जनवरी को मोटर सायकल में खेमूराम ध्रुव के साथ वापस घर ग्राम राजाडेरा आते समय ढांक टोल नाका के आगे एनएच 53 रोड केंटीन के पास करीब 1:30 बजे ट्रक क्रमांक CG 07 BS 8815 के चालक द्वारा अपने वाहन को सामने से तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर तुलसीराम को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे तुलसीराम ध्रुव के टुड्डी, कमर के नीचे एवं दोनों पैर में चोंट लगने से मृत्यु हो गया तथा खेमूराम ध्रुव के कमर में चोट लगा, जिसका सीएचसी पिथौरा में चल रहा है.

मामले में पुलिस आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें