जहर पीकर  युवक ने किया सुसाइड, खेत में मिली लाश - CG Sandesh

जहर पीकर युवक ने किया सुसाइड, खेत में मिली लाश

जांजगीर। जिले में एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। युवक सुबह घर से निकला और फिर लौटा ही नहीं। घरवालों ने जब उसकी खोजबीन की तो खेत में में लाश मिली। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। मामला नैला चौकी इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, सरखो गांव में रितेश देवांगन(20) अपने परिवार के साथ रहता था। 10वीं तक पढाई करने के बाद वह घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था। सोमवार सुबह से वह घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। परिजनों ने उसे फोन भी किया था। फिर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।



इसके बाद उसके बारे में गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम के वक्त गांव के लोगों ने परिजनों की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच शुरू की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें