चलती ट्रैन से कैदी फरार, हेड कॉन्स्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी न... - CG Sandesh

चलती ट्रैन से कैदी फरार, हेड कॉन्स्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर। हाल ही में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया था। जहां पुलिस को चकमा देकर कैदी चलती ट्रेन से फरार हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित जवानों में प्रधान आरक्षक देवचारण मरावी और आरक्षक विकास कुर्रे शामिल है।


बता दें कि 4 जनवरी को दुर्ग से आजीवन कारावास के कैदी सुनील उर्फ बलिकरन साहू को पेशी के बाद बिलासपुर लाया जा रहा था। इस दौरान कैदी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए दोनों जवानों को सस्पेंड कर दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें