महासमुंद : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए 16 जनवरी से पं... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए 16 जनवरी से पंजीयन शुरू

महासमुंद जिले के युवाओं के लिए 16 जनवरी 2023 से घरेलू विद्युत उपकरण, दोपहिया वाहन मरम्मत, एसी फ्रिज रिपेयरिंग, सेल फोन रिपेयर एंड सर्विस, सी.सी. टीवी इंस्टॉलेशन और मुर्गी पालन प्रशिक्षण पंजीयन शुरू किया जा रहा है। पंजीयन पूरा होने पर जल्द प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित होगा।

निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) संजीव प्रकाश ने बताया कि जो प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे संस्थान में पहुंचकर अपना पंजीयन निःशुल्क करा सकते हैं। प्रशिक्षण पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402-81974 पर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें