पिथौरा : टेका पहाड़ी मन्दिर के पुजारी के घर में हुई चोरी का ह... - CG Sandesh

पिथौरा : टेका पहाड़ी मन्दिर के पुजारी के घर में हुई चोरी का हुआ खुलासा.

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार एवं उसके टीम के द्वारा पिथौरा के टेका मन्दिर के पुजारी के घर हुई चोरी का खुलासा किया है. खुलासे में बताया गया कि यह चोरी लगभग डेढ़ महिना पहले हुआ था.

जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी रफीक खान पिता अनवर खान, जमील अख्तर पिता मो०कलाम, देवेंद्र राजभर उर्फ मुन्ना उर्फ कालिया पिता सतीश को क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया.

आरोपी रफीक खान द्वारा बंगलापारा झलप से मोटरसाइकिल चोरी किया गया था. जिसको बेचने के लिए ग्राहक तलास करते पकड़ा गया, फिर तीनो ने मिलकर मन्दिर के पुजारी के घर चोरी किया. जिसमें एक टेबल पँखा, एक कलर टी.वी. एक गैस सिलेंडर, टोटल जुमला रकम 35,000 रुपये जप्त हुआ.

आरोपीयो के विरुद्ध धारा 41,1+4 CRPC/380,34 IPC के तहत कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पटेवा के सुपुर्द किया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें