कोमाखान : बाड़ी में घुसकर पड़ी लकड़ी को जलाकर ताप रहे थे आग, मन... - CG Sandesh

कोमाखान : बाड़ी में घुसकर पड़ी लकड़ी को जलाकर ताप रहे थे आग, मना करने पर की मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत एक व्यक्ति के बाड़ी में घुसकर दो लोगों ने वहां रखे लकड़ी को जलाकर आग तापने लगे जिसे बाड़ी के मालिक ने मना किया तो उसके साथ मारपीट को गयी.    

करण ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी को रात 8:00 बजे जब वह अपने घर के सामने खड़ा था, तो उसके घर से लगे बाड़ी में लगे लकड़ी के घेरा को ग्राम अमेरा निवासी अक्षय पिता नेमीचंद नायक, गोमेश पिता हेमलाल साहू दोनो लकड़ी के घेरा को तोड़कर आग जला कर ताप रहे थे, जिसे करण ने मना किया तो अक्षय एवं गोमेश द्वारा उसे मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर अक्षय एवं गोमेश के द्वारा हाथ मुक्का तथा पास इंटा के टुकड़े से मारपीट किया गया. घटना के बाद डायल 112 को फोन कर बुलाने पर करण को ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल बागबाहरा लाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अक्षय नायक और  गोमेश साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें