डंपर की चपेट में आकर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों की मौत - CG Sandesh

डंपर की चपेट में आकर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश : जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगियाखेड़ा गाँव के पास बुधवार की सुबह एक डंपर ने सड़क किनारे चाय पी रहे हैं लोगों को कुचल दिया। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि खगियाखेड़ा गाँव के पास रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे चाय की गुमटी में चाय पी रहे थे। उन्होंने बताया, लेकिन तभी घने कोहरे के बीच आज सुबह करीब छह बजे बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर (सामान ढोने वाला ट्रक) ने गुमटी किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया और सड़क किनारे पानी के गड्ढे में जा गिरा।


अन्य सम्बंधित खबरें