JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन, रा... - CG Sandesh

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक

गुरुग्राम। वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली। उनके परिवार के लोगों की ओर से यह जानकारी दी गई है। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस में अस्पताल से रवाना हो गया है. आज दिनभर पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न (डीएलएफ) आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा.

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने ट्विटर पर अपने पिता की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि पापा नहीं रहे। फोर्टिस अस्पताल ने जारी बयान में कहा है कि शरद यादव को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उनमें कोई पल्स नहीं थी। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें CPR दिया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात 10.19 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

राष्ट्रपति ने निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शुक्रवार को शोक जताते हुए उन्हें संसद में वंचितों की आवाज उठाने वाला राष्ट्रीय नेता बताया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले 70 के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें