ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 10 की मौत; कई घायल - CG Sandesh

ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 10 की मौत; कई घायल

महाराष्ट्र। नासिक-शिरडी हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। 50 यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर से यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना की वजह से बस में कई यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

मुंबई से सटे अंबरनाथ, ठाणे और उल्हासनगर से कई श्रद्धालु शिर्डी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए निकले थे। एक लग्जरी बस में यह सभी लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। बस में 50 यात्री मौजूद थे। लेकिन सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पाथेर गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर होने की वजह से यह भीषण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना की वजह से बस में कई यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की है। इसके अलावा सीएम ने इस भीषण सड़क हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें