पिथौरा : ट्रक चालक की लापरवाही से हुई मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रक चालक की लापरवाही से हुई मौत, मामला दर्ज

पिथौरा के समीप लहरौद पड़ाव में बीती रात करीब 7:45 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार विश्वकर्मा अपने निजी कार्य से मंदिर हसौद रायपुर गया था जहाँ से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 1227 से वापस घर अंसुला आते समय लहरौद पडाव एनएच 53 रोड पर ट्रक क्रमांक MH40 CD 1213 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बिना संकेत दिये अचानक ब्रेक लगा दिया. जिससे राजकुमार विश्वकर्मा के सिर, चेहरा में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें